---Advertisement---

यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक 17 हासिल कर समाज और परिवार का नाम किया रोशन : लालचंद 

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

लालचंद गुप्ता आशीर्वाद लेने पहुंचे रविनंदन गुप्ता 

यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक 17 हासिल कर समाज और परिवार का नाम किया रोशन : लालचंद 

सिंगरौली जिले के सरई ग्राम के निवासी रामायण प्रसाद गुप्ता जो कि पेशे से व्यापारी और सुमित्रा गुप्ता (गृहणी) के सुपुत्र रविनंदन गुप्ता ने विषम परिस्थितियों के बावजूद सफलता का ऐसा कीर्तिमान हासिल किया है जो हर किसी के लिए प्रेरणादायक है।

मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे रविनंदन शुरुआती शिक्षा सीधी के नवोदय विद्यालय में पूर्ण कर जेईई एडवांस की परीक्षा के बाद आई आई टी गुवाहाटी से ग्रैजुएट हुए और आर्थिक संघर्षो के कारण निजी संस्थान रिलायंस इंडस्ट्रीज में 4 वर्षों तक क्षेत्र प्रबंधक के तौर पर काम किया, लेकिन उन्होंने इसे ही अपना जीवन ना मानकर अपने अंदर के जुनून और आत्मविश्वास के दम पर एमपीपीएससी की परीक्षा दी जिसमें वह प्रथम प्रयास में ही सफल हुए और उनका रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर में चयन हुआ और लगभग ढाई वर्ष तक उन्होंने इस पद पर सेवा दी और उसके बाद भी उन्होंने अपने आप को सीमित नहीं किया और प्रशासनिक दायित्व के साथ-साथ उन्होंने बिना किसी कोचिंग संस्थान के खुद से पढ़ाई करके यूपीएससी की परीक्षा देते रहे जिसमें दो बार वो असफल हुए और तीसरे प्रयास पर उन्हें बड़ी सफलता मिली और ऑल इंडिया रैंक में 17 रैंक हासिल कर सफलता की एक नई ऊंचाई हासिल की इसके बाद आईएफएस में उनका चयन हुआ।

सफलता पश्चात सीधी आगमन पर उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता और व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता जी के निवास में पिता के साथ पहुंचकर आशीर्वाद लिया और श्री गुप्ता द्वारा रघुनंदन का स्वागत कर मुंह मीठा कर बधाई एवं आशीर्वाद दिया।

स्वागत करने में मुख्य रूप से राकेश गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता निच्चू, आलोक गुप्ता, कमलेश गुप्ता, अमित गुप्ता, रोहित गुप्ता एवं अन्य लोग शामिल हुए।

रविनंदन के लगन आत्मविश्वास और समर्पण का ये परिणाम है, उनके सफलता से प्रदेश के साथ-साथ विंध्य और पूरा समाज गौरवान्वित है और उनके सफलता का यह सफर युवाओं और पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए प्रेरणादायी है।

आशा है वह अपने कार्य और लगन से परिवार समाज और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

— लालचंद गुप्ता

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मूलभूत सुविधा से वंचित हैं दर्जनों आदिवासी परिवार,मामला ग्राम पंचायत नौढ़िया एवं परसिली के कुकरैला टोला का
मूलभूत सुविधा से वंचित हैं दर्जनों आदिवासी परिवार,मामला ग्राम पंचायत नौढ़िया एवं परसिली के कुकरैला टोला का

मूलभूत सुविधा से वंचित हैं दर्जनों आदिवासी परिवार मामला ग्राम पंचायत नौढ़िया एवं परसिली...

Share & Earn