---Advertisement---

मूलभूत सुविधा से वंचित हैं दर्जनों आदिवासी परिवार,मामला ग्राम पंचायत नौढ़िया एवं परसिली के कुकरैला टोला का

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

मूलभूत सुविधा से वंचित हैं दर्जनों आदिवासी परिवार

मामला ग्राम पंचायत नौढ़िया एवं परसिली के कुकरैला टोला का

*संजय सिंह मझौली*

आजादी के सात दशक बाद भी जब ग्रामीण मूलभूत सुविधा से वंचित रहते हैं तब तमाम विकास के दावे एवं योजनाएं जिनमें समाज के अंतिम छोर में जीवन यापन करने वाले परिवारों के जीवन में परिवर्तन एवं विकास दिखने की परिकल्पना है ऐसे दावे खोखले साबित हो रहे हैं जिसका ताजा उदाहरण जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत नौढ़िया एवं परसिली के मध्य स्थित कुकरैला टोला का है जहां की 99% आबादी सिर्फ आदिवासी परिवारों की है जिन्हें सड़क,बिजली,पानी,शिक्षा एवं आवास जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही है। व उन्हें तमाम योजनाए जो सिर्फ उनके लिए सरकार द्वारा बनाई गई है उन तमाम योजनाओं से वंचित हैl

 

*वोट लेने तक सीमित जनप्रतिनिधि*

निवासरत ग्रामीणों द्वारा बताया गया जब जब चुनाव आते है तमाम दलों के नेता वोट मांगते समय तमाम सुविधाओं को उपलब्ध कराने का आश्वासन देते है व वोट पड़ने के बाद इधर कोई पलट कर नही देखता बरसात मे के समय कई दिनों तक घरों मे कैद होकर रहना पड़ता है l

 

*इनका कहना*

चार दशक से हम लोग यहां आबाद हैं पूरे मोहल्ला में जिसका आधा हिस्सा ग्राम पंचायत परसिली में आता है और आधा नौढ़िया में।यहां दो दर्जन से ज्यादा आदिवासी परिवार निवास कर रहे हैं लेकिन बिजली,पानी,सड़क एवं आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।

*रामकुमार सिंह गोंड ग्रामीण कुकरैला टोला नौढ़िया*

यहां हम लोगों को कोई रोजगार भी नहीं मिलता है और खेती भी नहीं हो पाती है। सिर्फ वनोपज पर जीवन आश्रित है।योजना का लाभ एवं रोजगार मिलना चाहिए।

*श्यामवती सिंह गोंड़ ग्रामीण*

निश्चित ही अभी तक उक्त मोहल्ला में मूलभूत सुविधा की कमी है लेकिन प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क स्वीकृत है बिजली के खंभे आ गए हैं जल्द ही मूलभूत सुविधा सड़क बिजली की सुविधा मिलेगी।अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।

*शुषिता राजेंद्र सिंह सरपंच परसिली*

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जनकल्याण शिविर बना जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच
जनकल्याण शिविर बना जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच

जनकल्याण शिविर बना जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, अंतिम व्यक्ति तक...

Share & Earn