---Advertisement---

सीधी-सिहावल में बड़ा हादसा: बारात में आए दो बच्चे सोन नदी में डूबे, पुलिस और ग्रामीणों की तलाश जारी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सीधी-सिहावल में बड़ा हादसा: बारात में आए दो बच्चे सोन नदी में डूबे, पुलिस और ग्रामीणों की तलाश जारी

सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बारात में शामिल कुछ बच्चे आज सुबह सोन नदी में नहाने के लिए गए थे।

इसी दौरान दो बच्चे नदी के गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा परिजनों में चीख-पुकार का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना सुबह लगभग 7:00 बजे से 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी।

वहीं सूचना पर सिहावल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और खोजबीन अभियान शुरू कराया गया।

बताया जा रहा है कि सोन नदी में पानी का स्तर अधिक होने के कारण तलाश कार्य में कठिनाई आ रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों बच्चों के शव बरामद नहीं हो सके हैं।

पुलिस, ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी के विभिन्न घाटों पर लगातार खोजबीन जारी है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और बच्चों की तलाश के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यह घटना सोन नदी के केतकिन घाट की बताई जा रही हैं।

रिपोर्टर : राजबहोर केवट
न्यूज़ E7 लाइव
स्थान : सिहावल, जिला सीधी (मध्य प्रदेश)

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अवैध रेत परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
अवैध रेत परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

अवैध रेत परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत,...

Share & Earn