---Advertisement---

सोन नदी में डूबे दूसरे युवक का मिला शव,एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सोन नदी में डूबे दूसरे युवक का मिला शव

एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

सीधी

जिले के सिहावल क्षेत्रांतर्गत सोन नदी के केतकिन घाट में नहाने गए दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी जिसमें एक का शव पहले दिन गुरुवार को ही मिल गया था जबकि दूसरे युवक का शव दूसरे दिन आज शुक्रवार की शाम 5 बजे के बाद मिलना बताया गया है।

तत्संबंध में बताया गया कि बारात में शामिल दो युवक सोन नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूब गए। जिसमें एक शव गुरुवार की शाम करीब 5 बजे तक गोताखोरों द्वारा बरामद किया गया जिसका नाम संजय उर्फ लालबहादुर साकेत निवासी पोखरा बताया गया। वहीं दूसरे युवक का शव शुक्रवार की शाम 5 बजे के बाद मिला जिसका नाम राजा साकेत 30 वर्ष निवासी पोखरा है। घटना के बाद बारात की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारात में आए युवक गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे से 7:30 बजे के बीच सोन नदी के केतकिन घाट पर नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान दोनो युवक अचानक नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गए और पानी के तेज बहाव व अधिक गहराई के कारण डूब गए थे।

दो दिनों तक चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

इस संबंध में अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस एवं सिहावल चौकी प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एसडीआरएफ कमाण्डर मयंक तिवारी की टीम के साथ लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में दो दिनों तक लगे रहे। भीषण गर्मी के बाद भी नदी के किनारे रहते हुए उनके द्वारा गोताखारों के साथ लगातार संपर्क में बने रहे। जिसकी सफलता मिली कि दूसरे दिन दूसरा शव भी एसडीआरएफ टीम ने सर्चिंग आपरेशन में बरामद किया जबकि आशंका थी कि सोन नदी में डूबे दूसरे युवक को कहीं घडिय़ाल या मगरमच्छ न निगल लिया हो लेकिन एसडीआरएफ की टीम ने सफलतापूर्वक शव को बरामद किया है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें बारिश का आलम,उमस भरी गर्मी से बढ़ रही हैं बीमारियां 
बारिश का आलम,उमस भरी गर्मी से बढ़ रही हैं बीमारियां 

बारिश का आलम,उमस भरी गर्मी से बढ़ रही हैं बीमारियां  वायरल फीवर एवं पेट...

Share & Earn