---Advertisement---

बहरी पुलिस की बड़ी सफलता: 12 लाख की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख का मशरूका बरामद

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

सोने-चांदी के जेवरात व मोबाइल बरामद, आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया

पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बहरी पुलिस ने चोरी के महत्वपूर्ण प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा किया है।

प्रकरण का विवरण

दिनांक 24.06.2026 को फरियादी *रामरक्षा गुप्ता, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम बहरी* ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दुकान गए हुए थे। इस दौरान घर की आलमारी में रखे *सोने-चांदी के जेवरात एवं वनप्लस कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल, कुल लगभग 12 लाख रुपये मूल्य का सामान* अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया।

रिपोर्ट पर थाना बहरी में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस कार्रवाई एवं बरामदगी:

विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर *विकेश सिंह गहरवार, उम्र 23 वर्ष, पिता दिनेश सिंह गहरवार, निवासी कुर्सी खाड़, गेट नंबर-03, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली* से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से *चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात एवं वनप्लस मोबाइल फोन, कुल लगभग 11 लाख रुपये मूल्य का मशरूका* बरामद किया गया।

कानूनी कार्रवाई:

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे *न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीधी* भेज दिया गया।

सराहनीय भूमिका:

इस सफल कार्रवाई में *थाना प्रभारी बहरी निरी. राजेश पाण्डेय* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा, जिसने त्वरित एवं प्रभावी विवेचना कर चोरी का खुलासा किया।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें चीतल को केला खिलाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद पर्यटक पर केस
चीतल को केला खिलाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद पर्यटक पर केस

चीतल को केला खिलाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद पर्यटक पर केस उमरिया...

Share & Earn