---Advertisement---

कुसमी में राहुल गांधी की गिरफ्तारी व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

कुसमी में राहुल गांधी की गिरफ्तारी व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च

कुसमी, सीधी। राहुल गांधी की गिरफ्तारी एवं छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के अध्यक्ष विमल जायसवाल ने किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य शेषमणि प्रसाद पनिका, जनपद सदस्य सावित्री पनिका, डॉ. ए.एच. संसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड/मुख्यालय क्षेत्र से एसडीएम कार्यालय परिसर होते हुए थाना रोड तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और राहुल गांधी की गिरफ्तारी तथा छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा की गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन स्वीकार नहीं किया जाएगा और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने छात्रों पर बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच कराने तथा राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहा।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें ध्यानाकर्षण में टोल परियोजनाओं पर सरकार घिरी, ₹1360 करोड़ की परियोजनाओं की लागत बढ़कर ₹7818.57 करोड़ बताई
ध्यानाकर्षण में टोल परियोजनाओं पर सरकार घिरी, ₹1360 करोड़ की परियोजनाओं की लागत बढ़कर ₹7818.57 करोड़ बताई

ध्यानाकर्षण में टोल परियोजनाओं पर सरकार घिरी, ₹1360 करोड़ की परियोजनाओं की लागत बढ़कर...

Share & Earn