---Advertisement---

सांदीपनी विद्यालय में चला “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान, छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

सांदीपनी विद्यालय में चला “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान, छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

कुसमी (सीधी)। थाना कुसमी अंतर्गत संचालित सांदीपनी विद्यालय में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी कुसमी अरुणा द्विवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। साथ ही विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क पर सुरक्षित आवागमन, सही दिशा से चलने तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सीख दी।

इसके अलावा छात्र-छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान नाट्य कलाकारों ने प्रभावशाली नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों का जीवंत मंचन किया, जिसे विद्यार्थियों ने काफी रुचि के साथ देखा।

विद्यालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशामुक्त जीवन, सड़क सुरक्षा तथा व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मूंग की खेती पर बढ़ा विवाद: अधिक कीटनाशकों के इस्तेमाल से स्वास्थ्य और मिट्टी पर खतरे की आशंका
मूंग की खेती पर बढ़ा विवाद: अधिक कीटनाशकों के इस्तेमाल से स्वास्थ्य और मिट्टी पर खतरे की आशंका

मूंग की खेती पर बढ़ा विवाद: अधिक कीटनाशकों के इस्तेमाल से स्वास्थ्य और मिट्टी...

Share & Earn