---Advertisement---

करंट लगने से तीन पशुओं की मौत, युवक घायल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

करंट लगने से तीन पशुओं की मौत, युवक घायल

सीधी। जिले के पुलिस चौकी बम्हनी अंतर्गत ग्राम कुशमहर में खेत की सुरक्षा में लगाए गए कटीले तारों में करंट आने से तीन पशुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पशुओं को बचाने के प्रयास में युवक भी घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

तत्संबंध में कुशमहर निवासी बृहस्पति यादव पिता लोलर यादव उम्र 49 वर्ष द्वारा बम्हनी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुशमहर निवासी लोली पाण्डेय पिता रजेश्वर पाण्डेय द्वारा खेत की सुरक्षा में लगाए गए कटीले तार में 28 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9 बजे करंट फैला हुआ था।

तार के समीप ही उसका लडक़ा अंकित यादव अपनी गाय चरा रहा था। वहीं पर पालतू कुत्ता भी मौजूद था। साथ ही कुछ दूर पर रामबहोर पनिका अपनी पडिय़ा चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक कटीले तार के करंट में उसकी गाय आ गई। मौके पर करंट लगने से वह तड़पने लगी। जिसको बचाने के प्रयास में उसका लडक़ा अंकित यादव भी घायल हो गया।

कटीले तार में फैले करंट से पालतू कुत्ता एवं रामबहोर पनिका की पडिय़ा भी फंस गई। जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। रिपोर्ट पर आरोपी लोली पाण्डेय के विरुद्ध धारा 325, 125(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू किया गया है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अब सिर्फ एक कॉल में बनेगा आय और जाति प्रमाण पत्र! मोहन सरकार का बड़ा फैसला, 24 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट.
अब सिर्फ एक कॉल में बनेगा आय और जाति प्रमाण पत्र! मोहन सरकार का बड़ा फैसला, 24 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट.

अब सिर्फ एक कॉल में बनेगा आय और जाति प्रमाण पत्र! मोहन सरकार का...

Share & Earn