बड़ी राहत! MP में कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ ₹194 तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों के चेहरे खिले | रीवा में अब भी सबसे महंगा गैस सिलेंडर
देशभर में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए रेट लागू हो गए हैं। मध्य प्रदेश में इसकी कीमतों में ₹190 से ₹194 तक की कटौती की गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, रीवा अब भी प्रदेश का सबसे महंगा शहर बना हुआ है, जबकि शाजापुर में सबसे सस्ता कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध होगा।

