---Advertisement---

दतिया में खिला कांग्रेस का कमल नहीं हाथ! बीजेपी के गढ़ में घनश्याम का विजय शंख, जीतू पटवारी बने रणनीति के सरताज

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

दतिया में खिला कांग्रेस का कमल नहीं हाथ! बीजेपी के गढ़ में घनश्याम का विजय शंख, जीतू पटवारी बने रणनीति के सरताज

Datia Final Result: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने सियासी बिसात पर ऐसी चाल चली कि बाज़ी पूरी तरह पलट गई। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज कर बीजेपी के मजबूत किले में बड़ी सेंध लगा दी।

शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बावजूद कांग्रेस ने धैर्य नहीं खोया। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, मुकाबले का रुख बदलता गया और आखिरकार घनश्याम सिंह जीत के सिकंदर बनकर उभरे।

इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की आक्रामक चुनावी रणनीति, लगातार मैदानी मौजूदगी और मजबूत बूथ_मैनेजमेंट को दिया जा रहा है। कांग्रेस ने बूथ स्तर पर जिस तरह संगठन को सक्रिय रखा, उसने बीजेपी की चुनावी गणित को पूरी तरह बिगाड़ दिया।

दतिया का यह नतीजा सिर्फ एक सीट की जीत नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की सियासत में कांग्रेस के लिए बड़ा पावर_बूस्टर माना जा रहा है। वहीं बीजेपी के लिए यह हार कई सवाल छोड़ गई है कि आखिर उसके गढ़ में सेंध कैसे लग गई।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें शासकीय आदर्श आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय गार्गी, भोपाल में अनामिका श्रीवास्तव का चयन
शासकीय आदर्श आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय गार्गी, भोपाल में अनामिका श्रीवास्तव का चयन

शासकीय आदर्श आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय गार्गी, भोपाल में अनामिका श्रीवास्तव का चयन सीधी...

Share & Earn