---Advertisement---

भीतरघातियों पर आशुतोष तिवारी का बड़ा हमला, बोले- बीजेपी को मां कहने वाले ही कर रहे हैं विश्वासघात”

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

भीतरघातियों पर आशुतोष तिवारी का बड़ा हमला, बोले- बीजेपी को मां कहने वाले ही कर रहे हैं विश्वासघात”

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मीडिया से बातचीत में बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि “मेरे लिए विधायक या सांसद बनना कभी प्राथमिकता नहीं रही। सबसे महत्वपूर्ण है उन लोगों के विश्वास पर खरा उतरना, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है। जीवन की आखिरी सांस तक मैं उसी विश्वास को निभाने का प्रयास करूंगा।”

उन्होंने पार्टी के भीतरघात को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। आशुतोष तिवारी ने कहा कि “यदि भीतरघात हुआ है, तो ऐसे लोगों से मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि जो भारतीय जनता पार्टी को अपनी मां कहते हैं और उसी मां के साथ इस तरह का व्यवहार करते हैं, उन्हें भावनात्मक रूप से भी आत्ममंथन करना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि “राजनीति को इस स्तर तक नहीं ले जाना चाहिए कि अपने ही संगठन को नुकसान पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी ‘पार्टी विद डिफरेंस’ के रूप में जानी जाती है। यहां का हर कार्यकर्ता समाज सेवा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर चलने के लिए समर्पित है।”

 

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें शासकीय आदर्श आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय गार्गी, भोपाल में अनामिका श्रीवास्तव का चयन
शासकीय आदर्श आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय गार्गी, भोपाल में अनामिका श्रीवास्तव का चयन

शासकीय आदर्श आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय गार्गी, भोपाल में अनामिका श्रीवास्तव का चयन सीधी...

Share & Earn