---Advertisement---

शासकीय आदर्श आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय गार्गी, भोपाल में अनामिका श्रीवास्तव का चयन

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

शासकीय आदर्श आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय गार्गी, भोपाल में अनामिका श्रीवास्तव का चयन

सीधी जिले के सरस्वती शिशु मंदिर, कुसमी की होनहार छात्रा अनामिका श्रीवास्तव का चयन शासकीय आदर्श आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय गार्गी, भोपाल में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहन उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि अनामिका ने प्रवेश परीक्षा सीधी क्रमांक-1 परीक्षा केंद्र पर दी थी। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद प्रतीक्षा सूची (वेटिंग) से उनका चयन हुआ और अब उनका विधिवत प्रवेश भी पूर्ण हो चुका है।

अनामिका, कुसमी अंचल के पत्रकार अमित श्रीवास्तव की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता को उनकी मेहनत, अभिभावकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के शिक्षकों के सतत प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका विमला उपाध्याय, शिक्षक मुकेश पनिका, संजीव पनिका सहित विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के अनेक लोगों ने अनामिका को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि अनामिका आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें दतिया उपचुनाव में बड़ा सियासी दावा,'भाजपा के नाराज़ कार्यकर्ताओं ने अंदरखाने से कांग्रेस का दिया साथ'
दतिया उपचुनाव में बड़ा सियासी दावा,'भाजपा के नाराज़ कार्यकर्ताओं ने अंदरखाने से कांग्रेस का दिया साथ'

दतिया उपचुनाव में बड़ा सियासी दावा! 'भाजपा के नाराज़ कार्यकर्ताओं ने अंदरखाने से कांग्रेस...

Share & Earn