अधिवक्ता समाज का सोशल इंजीनियर है : संतोष अवधिया

अधिवक्ता समाज का सोशल इंजीनियर है : संतोष अवधिया

 अधिवक्ता परिषद सीधी द्वारा गुरु वंदन गुरु अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित 

सीधी। अधिवक्ता परिषद जिला इकाई सीधी द्वारा स्थानीय उच्च विश्रामगृह में आयोजित ‘गुरु वंदन–गुरु अभिनंदन’ कार्यक्रम में महाकौशल प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि संतोष अवधिया ने अधिवक्ता की सामाजिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उन वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया जिन्होंने विधि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को गुरु की भूमिका निभाते हुए विधि का ज्ञान एवं संस्कार संस्कार प्रदान किए जिनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीभान शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता अवधलाल सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता नर्मदा तिवारी जिनका साल व श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया, साथ ही पूर्व न्यायाधीश व वर्तमान में वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र प्रकाश वर्मा जी का साल श्री फल भेंट कर सम्मान किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष अवधिया ने कहा कि अधिवक्ता केवल न्यायालय में अपने पक्षकार की पैरवी करने वाला व्यक्ति नहीं है, बल्कि वह समाज का एक महत्वपूर्ण ‘सोशल इंजीनियर’ है। 

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक इंजीनियर समाज की भौतिक संरचना को मजबूत बनाने का कार्य करता है, उसी प्रकार अधिवक्ता कानून, न्याय, संविधान और सामाजिक मूल्यों के माध्यम से समाज की व्यवस्था को मजबूत बनाने का कार्य करता है। 

अधिवक्ता का दायित्व केवल मुकदमे जीतना नहीं, बल्कि समाज में न्याय, विधि के प्रति विश्वास, संवैधानिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा करना भी है। कार्यक्रम में श्रीभान शर्मा, अवध लाल सिंह, नर्मदा तिवारी, शासकीय अधिवक्ता सुखेंद्र द्विवेदी, सुजाता मिश्रा ने भी अपने विचार रखें. 

अतिथियों का वाणी द्वारा स्वागत अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेंद्र शुक्ला द्वारा किया गया, मंचासीन अतिथियों का परिचय अधिवक्ता परिषद के महामंत्री एडवोकेट विष्णुदेव साहू द्वारा एवं कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट रमेश द्विवेदी व आभार प्रदर्शन वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भारत मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण एवं कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गीत के गायन पश्चात हुआ।

कार्यक्रम मुख्य रूप से अधिवक्ता सुरेंद्र पांडेय, अधिवक्ता आशुतोष गुप्ता, अधिवक्ता जितेंद्र सिंह चौहान जीत्तू, अधिवक्ता संघ के सचिव रविंद्र गौतम, अधिवक्ता राकेश पांडेय, अधिवक्ता श्रीमती सुजाता मिश्रा, अधिवक्ता प्रमोद मिश्रा, अधिवक्ता रमा गोविंद सिंह, अधिवक्ता सुशील उपाध्याय, अधिवक्ता रोहित मिश्रा, अधिवक्ता भारत भूषण पाराशर, अधिवक्ता जितेंद्र तिवारी अधिवक्ता रमेश तिवारी, अधिवक्ता अशोक पांडेय, अधिवक्ता बी के शुक्ला, अधिवक्ता दिनेश गुप्ता, अधिवक्ता निशा मिश्रा, अधिवक्ता पार्थ शर्मा,अधिवक्ता राजेंद्र जायसवाल, अधिवक्ता राजेंद्र यादव, अधिवक्ता यज्ञ प्रकाश तिवारी, अधिवक्ता अशोक पनिका, अधिवक्ता सुष्मिता पांडे, अधिवक्ता सोनम गुप्ता, अधिवक्ता सूरज गुप्ता, अधिवक्ता धीरज सोनी, अधिवक्ता राम गणेश कुशवाहा, अधिवक्ता सर्वेश पांडेय, अधिवक्ता अरुनेन्द्र प्रताप सिंह चौहान, अशोक मिश्रा, प्रवीण अवधिया सहित सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे.

Leave a Comment