“देख रहे हो न विनोद!” शिवराज के तंज से सियासत में छिड़ी ‘संस्कार वाली कॉमेडी’
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा—“देख रहे हो न विनोद! कांग्रेस के संस्कार कितने बौने और भौंडे हो गए हैं।”
शिवराज के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने राजनीतिक भाषा और मर्यादा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
अब असली ट्विस्ट ये है कि शिवराज ने यह तंज कांग्रेस के किस बयान या घटना पर कसा, इसकी तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं है। पोस्ट सामने आते ही भाजपा समर्थकों ने प्रतिक्रियाओं की बौछार शुरू कर दी। अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस की तरफ से पलटवार आता है या फिर सियासी ‘कॉमेडी शो’ का अगला एपिसोड बाकी है।