चित्रकूट में मंदाकिनी का रौद्र रूप,23 साल का रिकॉर्ड टूटा, तुलसी घाट भी बाढ़ की चपेट में
गौरतलब है की धर्मनगरी चित्रकूट में मूसलाधार बारिश के बाद मंदाकिनी नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया। नदी का जलस्तर 134.02 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 126 मीटर से काफी ऊपर बताया जा रहा है। स्थानीय जानकारी के अनुसार, नदी ने 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
जहाँ अब भीषण बाढ़ से कई घर-दुकानें प्रभावित हुईं, वहीं चित्रकूट की धार्मिक विरासत को भी बड़ा नुकसान पहुंचने की खबर है। वही रामघाट स्थित तुलसी घाट के मंदिर और आरती स्थल पर लगी गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा के तेज बहाव में बह जाने की जानकारी सामने आई है।
इस घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में गहरा दुख है।
आखिर चित्रकूट में बाढ़ ने कितनी तबाही मचाई? पूरी खबर पढ़ें और देखें मौके की स्थिति।