संजय गांधी अस्पताल की चौथी मंजिल से युवक ने छलांग लगाई, हालत गंभीर
रीवा जिले के संजय गांधी अस्पताल में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक ने अस्पताल की चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। घटना के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वही इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को ऊंचाई से छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
जहा अब युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।