गोतरा-बिरसा मुंडा कॉलोनी मार्ग पर रपटा क्षतिग्रस्त, SDM ने दिए सुधार के निर्देश
सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र अंतर्गत गोतरा चौराहा से बिरसा मुंडा कॉलोनी गोतरा के बीच बसहरा नाला के पास स्थित रपटा और सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जहा सड़क क्षतिग्रस्त होने से इस मार्ग से आवागमन प्रभावित हो रहा है और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम कुसमी सागर दिलीप जैन ने मौके की स्थिति का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क एवं रपटा के आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। वही यह मार्ग लोक निर्माण विभाग (PWD) के अंतर्गत आता है।
इस भीषण बारिश के चलते सड़क के आसपास की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी और सतर्कता के साथ आवागमन करने की अपील की है। जहा विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों और बड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त हिस्से से गुजरते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
वही अब स्थानीय लोगों ने भी सड़क एवं रपटा का शीघ्र सुधार कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु रूप से बहाल हो सके और किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।