रीवा के अस्पताल मे मरा हुआ व्यक्ति अचानक हुआ जिंदा जाने क्या है सच्चाई

जिंदा मरीज को मृत घोषित कर दिया! संजय गांधी अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप, शव वाहन भी हुआ बुक

 एमपी के रीवा के संजय गांधी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां इलाजरत एक मरीज को कथित तौर पर मृत घोषित कर दिया गया। इतना ही नहीं, परिजनों ने मरीज को घर ले जाने के लिए शव वाहन तक बुक कर लिया था। लेकिन घर ले जाने से पहले जब परिजनों ने मरीज का हाथ पकड़कर देखा तो उसकी सांसें चल रही थीं। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और मरीज को दोबारा अस्पताल में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया गया।

बताया यह भी जा रहा है कि गिरजा प्रसाद, निवासी सीधी, को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल लाया गया था। वह एक दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती हुए थे। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन शव को घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे और शव वाहन भी बुक कर लिया गया था।

वही इसी दौरान परिजनों को मरीज के जिंदा होने का पता चला। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी गई और मरीज को दोबारा इलाज के लिए शिफ्ट किया गया। फिलहाल मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

जहा इस मामले में मेडिसिन विभाग के HOD डॉ. पीके बघेल ने इसे बेहद दुर्लभ स्थिति बताते हुए कहा कि प्रथम वर्ष के एक छात्र ने मरीज की जांच के बाद डेथ घोषित कर दी थी। बाद में मरीज के जिंदा होने की जानकारी सामने आई।

वही डॉ. बघेल के मुताबिक, ऐसी स्थिति को Lazarus syndrome कहा जाता है और मेडिकल साहित्य में इसके मामले बेहद कम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि मरीज की स्थिति अभी क्रिटिकल है और उसका इलाज जारी है।

इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने मामले पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। मरीज को किस आधार पर मृत घोषित किया गया और इसमें किस स्तर पर चूक हुई, यह जांच का विषय है।

Leave a Comment