सड़क दुर्घटना में मझौली अस्पताल का स्वीपर सुरेश घायल

सड़क दुर्घटना में मझौली अस्पताल का स्वीपर सुरेश घायल

अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर,गंभीर अवस्था में सीधी रेफर

संजय सिंह मझौली

             थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम ताला मुर्गी फार्म के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से मझौली अस्पताल में पदस्थ सुरेश बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 8 सितंबर को लगभग दोपहर 11:00 बजे सुरेश प्रसाद पिता श्यामलाल बर्मन उम्र 55 वर्ष ताला पेट्रोल पंप से अपने बाइक में पेट्रोल डलवा कर मझौली तरफ आ रहा था और जैसे ही घटना स्थल पर मुर्गी फार्म के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया।

 जिससे उसका दाहिना पैर एवं दाहिना हाथ गंभीर रूप से चोटिल हो गया और बेहोशी हालत में सड़क के किनारे पड़ा था जिसे ग्रामीणों द्वारा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल सीधी रेफर किया गया है।

Leave a Comment