साही के शिकारी भेजे गए जेल
संजय टाइगर रिजर्व के बफर जोन रेंज ब्योहारी में किए थे शिकार
संजय सिंह मझौली
सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व बफर जोन वन परिक्षेत्र ब्योहारी अंतर्गत जंगली पशु साही का शिकार किए जाने पर आरोपियों को जेल के सलाखों में पहुंचाया गया है। परिक्षेत्र अधिकारी अर्पित मैराल के मुताबिक मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संजय टाइगर रिजर्व की ब्योहारी बफर रेंज टीम जिसका नेतृत्व वह खुद कर रहे थे।टीम के द्वारा कल दिनांक 07 सितंबर 2026 को कोठार ग्राम में छापामार कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों कमलेश बैगा, राजेश बैगा और रामसिया बैगा को साही (पार्क्युपाइन) के 6.5 किलो ग्राम कच्चे मांस ओर 300 ग्राम कांटो के साथ गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों ने कल दिनांक 07 सितंबर को ही सुबह 7 बजे बीट मझौली के कक्ष क्रमांक PF 1328 में कुत्तों से साही को घेरकर और कुल्हाड़ी मारकर शिकार किया था तथा रात को खाने के इरादे से गांव की झाड़ियों में छिपा दिया था।
आरोपियों को आज दिनांक 08सितंबर को व्योहार न्यायालय मझौली में पेश किया गया जहां तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है।