मड़वास थाना प्रभारी के रूप में भूपेश बैश ने ग्रहण किया पदभार।
मड़वास। मड़वास थाना में पुलिस व्यवस्था में बदलाव के तहत भूपेश बैश ने थाना प्रभारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया।
नवागत थाना प्रभारी भूपेश बैश ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य करेगी। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी तथा आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या, अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
भूपेश बैश के पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।