बालिका छात्रावास जमुआ नंबर 02 में मनमानी का आलम

बालिका छात्रावास जमुआ नंबर 02 में मनमानी का आलम

ट्रांसफार्मर की वजह से तीन दिनों से बिजली सप्लाई प्रभावित

संजय सिंह मझौली

                 जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुआ नंबर 02 में संचालित “नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास” में मनमानी का आलम है जहां एक तरफ छात्रावास की अधीक्षिका एवं सहायक अधीक्षिका रात में छात्रावास के बजाय अपने आवास में निवास करती हैं वहीं दूसरी तरफ इन दिनों ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली समस्या भी बनी हुई है इतना ही नहीं आश्रम भवन के सभी कमरों में पानी के रिसाव से पूरे छत से पानी टपक रहा था जिस कारण छत का प्लास्टर भी टुकड़ों टुकड़ों में गिर रहा है जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है।

युवा समाजसेवी ने सोशल मीडिया में शेयर किया था समस्या

छात्रावास की समस्या को लेकर युवा समाजसेवी अथर्व तिवारी के द्वारा सोशल मीडिया में जानकारी शेयर की थी जिसमें बताया गया था कि छात्रावास में बिजली समस्या बनी हुई है जिसको लेकर मीडिया द्वारा मौके पर जाकर जानकारी ली गई जिसमें बताया गया कि तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया है जिस कारण एक दिन बालिकाओं को अंधेरे में ही रहना पड़ा फिर दूसरे दिन वैकल्पिक व्यवस्था की गई है जिससे महज 10 घण्टे ही बिजली रहती है लेकिन ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई अभी भी नहीं हो रही है। 

बालिकाओं ने बताई हकीकत

बालिकाओं द्वारा बताया गया कि छात्रावास में बने सभी कमरे पानी के रिसाव से टपक रहे थे अब छत के प्लास्टर टुकड़ों में गिर रहे हैं जिससे सोते समय डर लगता है साथ ही बताया गया कि छात्रावास की अधीक्षिका धनतेरसी सिंह एवं सहायक अधीक्षिका निरंजना मिश्रा रात में नहीं रहती हैं बल्कि खाना बनाने वाली रसोइया निर्मला केवट एवं गीता कुशवाहा बारी-बारी से रात में छात्रावास में रहती हैं। जबकि चौकीदार गया प्रसाद तिवारी रात में एवं दिन में भी रहते हैं।

घटना दुर्घटना पर जिम्मेदारी किसकी

नदी के किनारे बने छात्रावास में एक तरफ जहां जहरीले कीड़े मकोड़ों का डर बना रहता है वही एकांत में छात्रावास होने से असामाजिक तत्वों को लेकर भी डर का माहौल रहता है ऐसी स्थिति में विभाग के नियमानुसार अधीक्षिका एवं सहायक अधीक्षिका को रात में अनिवार्य रूप से छात्रावास में रहना चाहिए विशेष परिस्थित पर दो में से एक को तो जरूर छात्रावास में रहना चाहिए अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो यही माना जाएगा कि मनमानी का आलम है ऐसे में जब संस्था प्रमुख ही मनमानी करेंगे तो अन्य व्यवस्था पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है।

इनका कहना

खाने पीने की कोई परेशानी नही है हां रात मे ना तो अधीक्षिका मैडम रहती हैं और ना ही सहायक आधीक्षिका बल्कि खाना बनाने वाली और चौकीदार रहते हैं l

सीमा कुशवाहा छात्रा

ट्रांसफार्मा आ गया है लेकिन जहाँ लगवाना है उस जगह तक जाने के लिए रस्ता नही है हम उसपर काम कर रहे हैं जल्द ही ट्रांसफर्मा लग जाएगाl

भारत शाह जूनियर इंजिनियर मझौली

मेरी जानकारी मे नही था आपके द्वारा जानकारी दी गई है तो अभी बिजली विभाग से सम्पर्क कर बिजली व्यवस्था व छत संबन्धित बिषय पर काम करूंगा वहीं संबंन्धित अधिक्षिकाओं पर भी जाँच बाद कार्यवाही प्रस्तावित करूंगा l

विनय मिश्रा जिला परियोजना समन्वयक सीधी

Leave a Comment