---Advertisement---

भारत-पाकिस्तान border पर हेरोइन की बड़ी खेप बरामद, मोटरसाइकिल छोड़ दो तस्कर फरार

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

भारत-पाकिस्तान border पर हेरोइन की बड़ी खेप बरामद, मोटरसाइकिल छोड़ दो तस्कर फरार

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल border पर स्थित राजासांसी के ओठियां गांव में ग्रामिण पुलिस ने हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की है. खबर के मुताबिक, दो तस्कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर नशे की खेप को आधी रात के वक्त ठिकाने लगाने जा रहे थे.

बता दें कि, पंजाब border में अपराध और नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है. ओठियां गांव से बरामद किए गए 40 से ज्यादा किलो हेरोइन की अंतराराष्ट्रीय बाजार में कीमत 200 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. हेरोइन के साथ हैंड ग्रेनेड भी मिले हैं.

बता दें कि, ओठिया गांव राजासांसी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. अमृतसर ग्रामीण पुलिस और गांव की रक्षा समिति ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है. पंजाब की भगवंत मान सरकार की तरफ से चलाए जा रहे ड्रग्स के खिलाफ जंग के तहत गांवों में एंटी-ड्रग टीमें बनाई गई हैं और इस टीम के सदस्य ओठियां गांव के सरपंच की सतर्कता से हेरोइन और हथियारों की बड़ी खेप बरामद हुई है.

आप नेता सोनिया मान देर रात मौके पर पहुंचीं

देर रात पुलिस टीमों के साथ मौके पर पहुंचे राजासांसी से आम आदमी पार्टी की विधानसभा इंचार्ज ने बताया कि ‘गांव ओठियां में नई सड़क बन रही थी. इसी दौरान दो युवक बाइक पर हेरोइन और हथियार लेकर जा रहे थे. उन्होंने बताया कि, जब गांव के सरपंच ने रात में नई सड़क पर बाइक चलाने से दोनों बाइक सवारों को रोका तो वे अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए.सोनिया मान ने बताया कि, पुलिस टीमें और पूरी पंजाब सरकार ड्रग्स के खिलाफ काम कर रही है. उन्होंने कहा कि, अगर आम लोग इसी तरह सहयोग करें तो पंजाब जल्द ही पूरी तरह से ड्रग-मुक्त हो जाएगा.

DGP पंजाब ने दी जानकारी

इस मामले पर जानकारी शेयर करते हुए पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल गौरव यादव ने लिखा कि ‘देर रात पाकिस्तान से आई 40 किलो से ज्यादा हेरोइन, 4 हैंड ग्रेनेड, 1 पिस्टल और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं. यह सामान पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए काले पैकेट में पैक होकर आया था. आरोपी देर रात यह सामान लेकर मोटरसाइकिल पर जा रहे थे. रात में गांव में नई सड़क बनने के दौरान जब उन्हें सड़क पर जाने से रोका गया तो वे डर के मारे मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए.

जांच के बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों अमृतसर के रहने वाले हैं. फरार आरोपियों को ढूंढने और बाकी बातों की पुष्टि के साथ-साथ बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच चल रही है. पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल गौरव यादव ने कहा कि, राज्य पुलिस ड्रग्स और हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने और पूरे देश में शांति और सुरक्षा पक्का करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

फरार आरोपियों की तलाश

पुलिस की अलग-अलग टीमें इस मामले में फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं. डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक, पब्लिक विजिलेंस से सभी गैर-कानूनी कामों को खत्म करने में मदद मिलती है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn