---Advertisement---

Sidhi जिला अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस में भीषण आग, तेज धमाके के बाद धू-धू कर जली गाड़ी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi जिला अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस में भीषण आग, तेज धमाके के बाद धू-धू कर जली गाड़ी

Sidhi जिला अस्पताल परिसर में बुधवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब अस्पताल में खड़ी एक एंबुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 10:00 बजे की बताई जा रही है।वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने से पहले एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद एंबुलेंस देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।

वही मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जहा सूचना मिलते ही दमकल की टीम जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक एंबुलेंस लगभग पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास खड़े अन्य वाहनों और अस्पताल परिसर को संभावित नुकसान से बचाया जा सका।

Sidhi की घटना के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीजों के परिजन और अस्पताल स्टाफ आग की लपटों और धुएं को देख चिंतित नजर आए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

वही प्रत्यक्षदर्शी श्री राम पनिका ने बताया कि अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और एंबुलेंस में आग लग गई। उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी, इसका कारण समझ नहीं आया, लेकिन घटना की सूचना नगर पालिका सहित संबंधित अधिकारियों को तुरंत दे दी गई। अस्पताल चौक के प्रभारी देवराज सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण अज्ञात है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है और फायर ब्रिगेड की टीम ने समय पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

जहा अब प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश
न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश

न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया...

Share & Earn