---Advertisement---

आशा कार्यकर्ताओं ने उठाया भुगतान का मुद्दा, नवागत खंड चिकित्सा अधिकारी ने दिया जल्द निराकरण का भरोसा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

आशा कार्यकर्ताओं ने उठाया भुगतान का मुद्दा, नवागत खंड चिकित्सा अधिकारी ने दिया जल्द निराकरण का भरोसा

रिपोर्टर – राजबहोर केवट, सिहावल (सीधी)

सिहावल।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल में क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता अपने पूर्व से लंबित भुगतान की मांग को लेकर नवागत खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिकेश शर्मा के कक्ष पहुँचीं।

इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने वर्तमान बीएमओ के सामने अपनी समस्याएँ रखते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किए गए कार्यों का भुगतान लंबे समय से लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भुगतान को लेकर रखी अपनी बात

आशा कार्यकर्ताओं ने बीएमओ को बताया कि उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण सहित कई स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई है, लेकिन कई कार्यों का मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि अब तक नहीं मिल पाई हैं।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिकेश शर्मा ने आशा कार्यकर्ताओं की बात गंभीरता से सुनी और उनकी समस्याओं को समझते हुए संबंधित जानकारी लेने की बात कही।

जल्द निराकरण का दिया भरोसा

बीएमओ ने आशा कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि लंबित भुगतान से जुड़े मामलों की जांच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी,ताकि जल्द से जल्द उनका भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

स्वास्थ्य योजनाओं को गति देने का आह्वान

डॉ. शर्मा ने आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहें।

आशा कार्यकर्ताओं ने भी उम्मीद जताई कि नवागत खंड चिकित्सा अधिकारी के आश्वासन के बाद जल्द ही उनकी लंबित भुगतान की समस्या का समाधान होंगा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें कुसमी थाना में शांति समिति की अहम बैठक संपन्न,नवरात्रि और ईद को लेकर प्रशासन सतर्क, सौहार्द बनाए रखने की अपील
कुसमी थाना में शांति समिति की अहम बैठक संपन्न,नवरात्रि और ईद को लेकर प्रशासन सतर्क, सौहार्द बनाए रखने की अपील

कुसमी थाना में शांति समिति की अहम बैठक संपन्न,नवरात्रि और ईद को लेकर प्रशासन...

Share & Earn