---Advertisement---

Accident news:हनुमानगढ़ से जोबा जा रहा ऑटो पलटा, ट्रक से बचने की कोशिश में हादसा, 12 यात्री घायल, एक की हालत गंभीर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Accident news:हनुमानगढ़ से जोबा जा रहा ऑटो पलटा, ट्रक से बचने की कोशिश में हादसा, 12 यात्री घायल, एक की हालत गंभीर

Accident news:एमपी के सीधी जिले में रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब हनुमानगढ़ से जोबा की ओर जा रहा एक ऑटो पड़रा बाईपास पर पयासी मोटर के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो के सामने अचानक एक ट्रक आ गया, जिससे बचने के प्रयास में चालक वाहन को पटरी के नीचे उतार बैठा। इसी दौरान ऑटो सड़क किनारे पड़े एक बड़े पत्थर से टकरा गया और संतुलन खोते हुए पलट गया।

वही हादसा दोपहर करीब 1:00 बजे का बताया जा रहा है। ऑटो में कुल 12 लोग सवार थे, जिनमें से 11 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और सहायता पहुंचाई। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।

Accident news:यह बताया जा रहा है कि सभी यात्री ग्राम हनुमानगढ़ के निवासी हैं और जोबा के पास स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। घायलों में सीमा गोस्वामी, प्रिया गोस्वामी, कुसुम कली, प्रेमवती, राजकुमारी, सुधा, भगवानदीन, रेशमी, अनुष्का गोस्वामी, कीर्ति गोस्वामी सहित दो अन्य लोग शामिल हैं।

जहा पुलिस से मिली अनुसार, सभी घायलों को उपचार के लिए सीधी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका इलाज जारी है, जहां गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की हालत पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

वही इस पूरे मामले में दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, थाना प्रभारी जमोड़ी थाना ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऑटो वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रक की पहचान सहित अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें चारा काटने के विवाद में रिश्ते की दादी पर कुल्हाड़ी से हमला, गहने और बाइक लूटकर भागा युवक
चारा काटने के विवाद में रिश्ते की दादी पर कुल्हाड़ी से हमला, गहने और बाइक लूटकर भागा युवक

चारा काटने के विवाद में रिश्ते की दादी पर कुल्हाड़ी से हमला, गहने और...

Share & Earn