---Advertisement---

पत्नी की हत्या कर शव खेत में दफनाया.. ऊपर लगा दी गेहूं की फसल, बिहार में दहेज हत्या का सनसनीखेज खुलासा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

पत्नी की हत्या कर शव खेत में दफनाया.. ऊपर लगा दी गेहूं की फसल, बिहार में दहेज हत्या का सनसनीखेज खुलासा

बिहार के नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के लोटन गांव में एक नवविवाहिता की दहेज के लिए निर्मम हत्या मामला सामने आया है. मृतका की पहचान 20 वर्षीय सबिता कुमारी के रूप में हुई है, जो लोटन गांव निवासी मनीष कुमार की पत्नी थी. महिला का शव दो महीने बाद गेंहू के खेत से मिला है.

बाइक और सोने की चेन की थी डिमांड: मृतका की मां ने बताया कि सबिता की शादी 1 जून 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने बाइक और सोने की चेन जैसी दहेज की मांग शुरू कर दी. मांग पूरी न होने पर सबिता को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और मारपीट की घटनाएं भी सामने आई थी.

 

2 दिसंबर को बेटी से बात हुई थी, उसके बाद उससे बात नहीं हुई थी. जब बेटा देखने पहुंचा तो घर पर ताला लगाकर सभी लोग फरार हो गये थे. शादी के बाद से बाइक और सोने की चेन की डिमांड कर रहे रहे थे और नहीं देने पर बेटी के साथ मारपीट भी करते थे.”-मृतका की मां

परिवार को अनहोनी की आशंका: मृतका के भाई के अनुसार, दिसंबर 2025 की शुरुआत में सबिता का मोबाइल अचानक बंद हो गया. जब उसका भाई ससुराल पहुंचे तो घर बंद मिला और पति मनीष कुमार सहित सभी लोग फरार थे. काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर 5 दिसंबर 2025 को मानपुर थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया. परिवार ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसे पहले से ही मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे.

“गेंहू के खेत से लाश मिली है. दहेज की वजह से हत्या की गई है. लगातार पैसे की डिमांड की जा रही थी. मैंने बोला था अभी पैसा नहीं है, जब पैसे होंगे तब दे दिया जाएगा. दहेज के लिए मेरी बहन की दो महीने पहले हत्या कर दी गई है. आसपास के लोगों से घटना सूचना मिली, जब जाकर देखा तो ससुराल के सभी लोग घर में ताला लगाकर फरार हो गये थे.”-मृतका का भाई

पति की गिरफ्तारी, लेकिन शव का कोई पता नहीं: मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पूछताछ और प्रयासों के बाद 14 जनवरी 2026 को मुख्य आरोपी पति मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, उस समय तक शव बरामद नहीं हो सका था. पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही थी, लेकिन वह शव के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहा था.

गुप्त सूचना पर खेत में खुदाई: पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सबिता का शव बहुआरा गांव के एक खेत में दफन है. आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को दफनाकर उसके ऊपर गेहूं की फसल बो दी थी. शनिवार की शाम पुलिस मौके पर पहुंची और मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुदाई कराई. दो महीने पांच दिन बाद शव बरामद हुआ, जो अत्यधिक सड़ चुकी अवस्था में था. इस खौफनाक खुलासे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

परिजनों ने की कड़ी सजा की मांग: शव बरामद होने की सूचना पर रविवार दोपहर मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे. शव को बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल लाया गया. महिला के परिजनों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. शव की हालत खराब होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

पुलिस कर रही अन्य आरोपियों की तलाश: मानपुर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने बताया कि 5 दिसंबर 2025 को दहेज हत्या का आवेदन मिलने के बाद जांच चल रही थी. पति को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों (गोतियों और परिवारजनों) की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. मामले की विस्तृत जांच चल रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं.

“पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.”-अनिरुद्ध कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष, मानपुर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, पुजेरीलाल मिश्रा घायल, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला
तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, पुजेरीलाल मिश्रा घायल, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला

तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, पुजेरीलाल मिश्रा घायल, कोतवाली पुलिस ने...

Share & Earn