---Advertisement---

Sidhi news:पं. दीनदयाल को नमन कर भाजपाई चले हर बूथ पर 100 सदस्य बनाने

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने विशेष सदस्यता अभियान चलाकर प्रत्येक बुध पर कम से कम 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में प्रत्येक बूथ में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का दिन भर का प्रवास रहा। विशेष सदस्यता दिवस के दिन भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के महामंत्री एवं संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत चुरहट विधानसभा के वार्ड क्रमांक 7, प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट के पूर्व विधायक शरदेन्दु तिवारी चुरहट विधानसभा के बूथ क्रमांक 312, भाजपाजिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान बूथ क्रमांक 155, लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सीधी नगर के बूथ क्रमांक 231, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय बूथ क्रमांक 132, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक सीधी, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम बूथ क्रमांक 164, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक बूथ क्रमांक 241, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजीसिंह सिहावल, जनपद पंचायत अध्यक्ष धर्मेद्र परिहार सीधी में प्रात काल से ही घर-घर सदस्यता अभियान चलाकर प्रत्येक बूथ पर सौ से अधिक सदस्यता का लक्ष्य पूरा किया।

आज एक लाख सदस्यता का लक्ष्य होगा पूर्णः देव कुमार

Sidhi news:भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि आज के दिन विशेष सदस्यता अभियान चलाकर प्रत्येक बूथ पर प्रत्येक प्रवासी कार्यकर्ता कम से कम सौ सदस्य बनाएंगे और इस प्रकार से आज देर रात तक एक दिन में रिकॉर्ड रूप से भारतीय जनता पार्टी के जांबाज कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मिलकर एक लाख से अधिक की सदस्यता बनाने में कामयाब होंगे। 24 सितंबर तक जिले में एक लाख साठ हजार से अधिक सदस्य बने जा चुके हैं। जिला उपाध्यक्ष और जिले के संगठन पर सदस्यता प्रभारी अनिल पाण्डेय ने बताया कि जिले के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर आज उत्सव सा माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त मेहनत करते हुए घर-घर सदस्यता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लग रहे।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment