---Advertisement---

Sidhi news:धूमधाम से मनाया गया अजय सिंह राहुल का जन्मदिन

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहटविधायक अजय सिंह राहुल का जन्मदिन नगर पालिका परिषद सीधी के कार्यालय में अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा की उपस्थिति में केक काट कर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा ने अपने नेता अजय सिंह राहुल को बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की। इस दौरान नगर पालिका के निर्माण समिति के सभापति एवं पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी आनंद बहादुर सिंह चौहान तथा नगर पालिका का समूचा अमलामौजूद रहा। सभी अपने प्रिय नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ एवं दीर्घायु की कामना की।

• भोपाल में दिखी सीधी की झलक

Sidhi news:अजय सिंह राहुल का जन्मदिन उनके भोपाल स्थित आवास सी 19 में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी काफी धूमधाम से मनाया गया। उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पूरे प्रदेश के उनके चाहने वाले भोपाल पहुंचे हैं। इसी तरह सीधी से जन्मदिन की शुभकामनाएं देने लोगों की भीड़ जमा हुई है। सीधी शहर से प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद सीधी के उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह चौहान, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा, वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा, कुमुदनी सिंह, ओंकार सिंह कर्चुली, विधायक प्रतिनिधि भारत सिंह सहित भारी संख्या में लोग भोपाल पहुंच कर उन्हें शुभकामनाएं देते दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ की कामना की हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 28 जून से शुरू होगा तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, 1189 बूथों और 29 ट्रांजिट टीमों के माध्यम से होगा संचालन
28 जून से शुरू होगा तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, 1189 बूथों और 29 ट्रांजिट टीमों के माध्यम से होगा संचालन

संवाददाता अनिल शर्मा कलेक्टर ने दिए निर्देश-एक भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से...

Share & Earn