---Advertisement---

अजय सिंह ने दी दाऊ साहब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

अर्जुनसिंह दाऊ साहब हमारे पथ प्रदर्शक थे

उनके हर निर्णय के केंद्र में गरीब, किसान और पिछड़ों का हित छुपा रहता था

अजय सिंह द्वारा दाऊ साहब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

चुरहट, 6 मार्च 26

पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह दाऊ साहब की 15वीं पुण्यतिथि पर आज सीधी जिले के चुरहट और जिले के अन्य स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया| जिला कांग्रेस के तत्वाधान में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए| स्वर्गीय दाऊ साहब को चाहने वालों ने नम आंखों से उन्हें और प्रदेश के विकास में उनके योगदान को याद किया|

इसी तारतम्य में स्वर्गीय अर्जुन सिंह के विधायक पुत्र और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने चुरहट के रावसागर तालाब स्थित समाधि स्थल पर जाकर स्वर्गीय दाऊ साहब को पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की| उन्होंने स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया| इस अवसर पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित थी|

अजय सिंह ने कहा कि स्वर्गीय दाऊ साहब एक ऐसे राजनेता थे जिन्होंने देश और प्रदेश के विकास के हर पहलू में अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का हित देखा| उनके हर निर्णय के केंद्र बिंदु में दलित, गरीब, पिछड़ा वर्ग और किसानों का हित दिखाई देता था।

वह एक विद्वान व्यक्ति थे| वे न केवल व्यक्ति थे बल्कि एक संस्था थे जिन्होंने अनेक लोगों को जनसेवा की राजनीति का रास्ता दिखाया| राजनीति को वे सेवा का माध्यम मानते थे| मृत्यु पर्यंत वह अपने आप को कांग्रेस का सिपाही कहते रहे| मुझे इस बात का गर्व है कि मैं एक ऐसे पिता की संतान हूं| आज उनका हमारे बीच न होना रिक्तता का एहसास कराता है|

वे सच्चे मायने में कांग्रेस जनों के पथ प्रदर्शक थे| हम सभी उनको अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं| श्रद्धांजलि सभा में सतना से आए सत्येंद्र पांडे और उनके साथियों ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किया| सभा का संचालन कांग्रेस नेता डॉ महेंद्र सिंह चौहान ने किया|

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश
न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश

न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया...

Share & Earn