---Advertisement---

अकौरी में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का सख्त रुख,खराब हैंडपंपों पर तुरंत कार्रवाई

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

अकौरी में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का सख्त रुख,खराब हैंडपंपों पर तुरंत कार्रवाई, पीएम आवास का भी किया शुभ उद्घाटन

एमपी के सीधी–सिंगरौली क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने रविवार को ग्राम अकौरी के बैगान टोला का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया और स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल संकट को लेकर अपनी परेशानी साझा की, जिस पर सांसद ने तत्काल संज्ञान लिया।

मिली जानकारी के अनुसार गांव में कुल छह हैंडपंप खराब पाए गए, जिनमें से दो पूरी तरह पानी देना बंद कर चुके थे, जबकि चार हैंडपंपों के पार्ट्स खराब थे। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार की गई, लेकिन संबंधित विभाग के कर्मचारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही पर सांसद ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके से ही पीएचई विभाग के एसडीओ त्र्यंबक द्विवेदी को अवगत कराया।

वही सांसद के निर्देश पर एसडीओ ने तुरंत टीम भेजकर सभी खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराई। साथ ही लापरवाही बरतने वाले निचले स्तर के कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। सांसद ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों को जवाबदेह बनना होगा।

जहाँ निरीक्षण के बाद सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने अपने गृह ग्राम अकौरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी श्रीमती रामकली सिंह गोड़ के नवनिर्मित आवास का शुभ उद्घाटन भी किया। उन्होंने हितग्राही को घर की चाबी सौंपते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और अन्य पात्र लोगों को भी लाभ वितरित किया।

वही इस अवसर पर सांसद ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और उनके जीवन स्तर में सुधार हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:गांव-गांव चौपाल, घर के पास समाधान: 08-09 अप्रैल को सिहावल क्षेत्र में विशेष अभियान 
Sidhi news:गांव-गांव चौपाल, घर के पास समाधान: 08-09 अप्रैल को सिहावल क्षेत्र में विशेष अभियान 

संवाददाता अनिल शर्मा हटवा, पहाड़ी, अमिलिया, कोदौरा, लौआ, सुहौलिया व बहरी में जनसंवाद, जनसुनवाई...

Share & Earn