---Advertisement---

अल्ट्राटेक के प्रदूषण की शिकायत के बाद हरकत में आया प्रबंधन, बघवार में लगा नेत्र जांच शिविर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

अल्ट्राटेक के प्रदूषण की शिकायत के बाद हरकत में आया प्रबंधन, बघवार में लगा नेत्र जांच शिविर, 80 से अधिक मरीजों की जांच, 4 का होगा ऑपरेशन

एमपी के सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बघवार में शुक्रवार को अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के सीएसआर मद से एक विशाल नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 11 बजे से शुरू हुआ, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवाई। इस शिविर में 80 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां और आवश्यक परामर्श दिया गया।

वही नेत्र जांच शिविर का संचालन संजय गांधी अस्पताल रीवा में पदस्थ डॉक्टर राहुल मिश्रा और उनकी टीम द्वारा किया गया। जांच के दौरान चार मरीजों की स्थिति गंभीर पाई गई, जिन्हें ऑपरेशन के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा जाएगा। डॉक्टर राहुल मिश्रा ने बताया कि शिविर में आए कई मरीजों में मोतियाबिंद और आंखों से जुड़ी अन्य समस्याएं सामने आई हैं, जिनका आगे उपचार किया जाएगा।

यह बताया जा रहा है कि इस शिविर के आयोजन के पीछे ग्रामीणों की लगातार की गई शिकायतें एक बड़ा कारण रही हैं। दरअसल, ग्राम मझगवां, बघवार और आसपास के गांवों के लोगों ने अल्ट्राटेक प्लांट से निकलने वाले धुएं और खराब पानी को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत की थी। ग्रामीणों का आरोप था कि प्लांट से फैल रहे प्रदूषण का असर लोगों के स्वास्थ्य, खासकर आंखों पर पड़ रहा है।

वही इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीधी कलेक्टर स्वरोचिस सोमवंशी ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से समय-समय पर अल्ट्राटेक प्रबंधन को स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की मदद करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत शुक्रवार को बघवार में नेत्र जांच शिविर लगाया गया।

बघवार के निवासी रामदत्त पांडे का कहना है कि अल्ट्राटेक प्लांट से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण का असर ग्रामीणों की आंखों पर साफ दिखाई दे रहा है। जहा अब उन्होंने बताया कि गांव के करीब 30 प्रतिशत लोगों की आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम हो रही है और समय पर इलाज न मिलने के कारण कई लोगों को मोतियाबिंद की समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने पहले भी इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद अब जाकर कंपनी प्रबंधन ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जनपद पंचायत चुनाव में गलत जानकारी देना पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने रद्द किया परिणाम
जनपद पंचायत चुनाव में गलत जानकारी देना पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने रद्द किया परिणाम

जनपद पंचायत चुनाव में गलत जानकारी देना पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने रद्द किया...

Share & Earn