---Advertisement---

NH-39 पर तेज़ रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचला, सेमरिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत,पहचान बनी चुनौती, हाथ की दो उंगलियां नहीं होना बनी मुख्य पहचान

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

NH-39 पर तेज़ रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचला, सेमरिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत,पहचान बनी चुनौती, हाथ की दो उंगलियां नहीं होना बनी मुख्य पहचान

सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शिक्षा महाविद्यालय बढ़ौरा के पास NH-39 मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने साइकिल से जा रहे एक वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को उपचार के लिए सेमरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान करीब आधे घंटे बाद उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना दोपहर लगभग 2:00 बजे की बताई जा रही है। हादसे के समय वृद्ध सड़क के किनारे साइकिल से चल रहे थे, हालांकि वे कहां जा रहे थे, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे पुलिस की जांच भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

घटना की जानकारी देते हुए समाजसेवी प्रभात वर्मा ने बताया कि घायल अवस्था में वृद्ध को एक ऑटो वाहन की मदद से सेमरिया अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन सिर और शरीर में गंभीर चोटें होने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

वहीं, थाना प्रभारी सेमरिया केदार परौहा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में शामिल वाहन बोलेरो बताया जा रहा है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश तेज कर दी है और आसपास के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है।

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया और पुलिस नेटवर्क के माध्यम से फोटो साझा की गई है। मृतक की एक अहम पहचान यह है कि उनके हाथ की दो उंगलियां नहीं थीं, जिसके आधार पर परिजनों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn