---Advertisement---

अपडेट के नाम पर इंतजार,कन्या महाविद्यालय में छात्राओं का हंगामा, कंप्यूटर ऑपरेटर पर लापरवाही के आरोप

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

अपडेट के नाम पर इंतजार,कन्या महाविद्यालय में छात्राओं का हंगामा, कंप्यूटर ऑपरेटर पर लापरवाही के आरोप

एमपी के सीधी जिले के कन्या महाविद्यालय में इन दिनों छात्राओं को गंभीर अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। अनुसूची (अपडेशन) कार्य के लिए पिछले तीन दिनों से छात्राएं कॉलेज के चक्कर काट रही हैं, लेकिन उनका काम अब तक पूरा नहीं हो सका। इसको लेकर छात्राओं में भारी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार बैस व संबंधित शिक्षकों पर जानबूझकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

वही छात्राओं का कहना है कि वे लगातार तीन दिनों से सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक कॉलेज में बैठी रहती हैं, लेकिन उनका अपडेशन कार्य नहीं किया जा रहा है। शुक्रवार को भी पूरे दिन इंतजार के बाद काम नहीं हो पाया, जिससे नाराज छात्राओं ने अपनी परेशानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

वहीं अब इस पूरे मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार बैस ने सफाई देते हुए बताया कि सर्वर लगातार बिजी चल रहा है, जिसके कारण अपडेशन का कार्य नहीं हो पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके ऊपर अन्य जिम्मेदारियां भी हैं, जिससे काम प्रभावित हो रहा है।

दूसरी ओर कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य ओपी नामदेव ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने बताया कि वे गणित की प्रायोगिक परीक्षा में व्यस्त थे और उन्हें इस समस्या की कोई जानकारी नहीं थी। प्राचार्य ने यह भी कहा कि यदि छात्राओं को परेशानी हो रही थी तो उन्हें सीधे उनसे संपर्क करना चाहिए था, लेकिन बिना जानकारी दिए सोशल मीडिया पर वीडियो डालना उचित नहीं है।

फिलहाल अब इस पूरे घटनाक्रम ने कॉलेज की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्राओं की मांग है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए, ताकि उन्हें बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें धमाके के साथ धधका ट्रांसफॉर्मर,सेमरिया में भीषण आग से हड़कंप, बिजली विभाग नदारद,ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान
धमाके के साथ धधका ट्रांसफॉर्मर,सेमरिया में भीषण आग से हड़कंप, बिजली विभाग नदारद,ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान

धमाके के साथ धधका ट्रांसफॉर्मर,सेमरिया में भीषण आग से हड़कंप, बिजली विभाग नदारद,ग्रामीणों ने...

Share & Earn