astronomical phenomenon:जाने आज क्यू है सबसे बड़ा दिन वा सबस छोटी रात

June 21, 2024, 11:27 AM
2 Mins Read
6 Views
20240621 164901 News E 7 Live

astronomical phenomenon: शासकीय जीवाजी वेधशाला में देखी गई खगोलीय घटना

साया ने छोड़ा साथ, परछाई हुई गायब

आज वर्ष का सबसे बड़ा दिन व सबसे छोटी रात

सूर्य के कर्क रेखा पर लंबवत होने के कारण परछाई हुई शून्य

astronomical phenomenon: आज कुछ पल के लिए साए ने भी साथ छोड़ दिया। उज्जैन की प्राचीन शासकीय वेधशाला में कई लोग इस खगोलीय घटना के साक्षी बने। इस प्रकार का नजारा इस वर्ष 21 जून को 12 बजकर 28 मिनिट पर दिखई दिया। दरअसल आज का ही दिन वर्ष का सबसे बड़ा दिन होता है तथा रात सबसे छोटी।

कहते है इंसान का साया कभी उसका साथ नहीं छोड़ता। इंसान जंहा जंहा जाता है उसका साया उसके साथ रहता है। लेकिन उज्जैन में आज के दिन ठीक दोपहर 12 बजकर 28 मिनिट पर इंसान का साया कुछ पल के लिए उसका साथ छोड़ देता है और यह खगोलीय घटना उज्जैन की प्राचीन वेधशाला में शंकु यंत्र के माध्यम से स्पष्ट देखी जाती है।

astronomical phenomenon: दरअसल आज 21 जून को 12 बजकर 28 मिनिट पर सूर्य कर्क रेखा के पास लम्बवत होता है और इस स्थति में परछाई शून्य हो जाती है और किसी भी वस्तु या इंसान का साया कुछ पल के लिए गायब हो जाता है। यह खगोलीय घटना हर वर्ष आज के दिन उज्जैन में देखी जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है की उज्जैन कर्क रेखा के नजदीक है।

आज की इस खगोलीय घटना को देखने के लिए देशभर से लोगो उज्जैन आते है। आज का दिन सबसे बड़ा 13 घण्टे 34 मिनिट का है तथा रात 10 घण्टे 26 मिनिट की रहेगी।

इसे भी पढ़े :-rathore society:150 लोगों को समाज से किया गया बेदखल,जाने मामला

यूट्यूब चैनल मे खबरों को पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- https://youtube.com/@e7live?si=_ra1dL4uV3BwVgYb

Exit mobile version