---Advertisement---

अतिक्रमण को लेकर तहसीलदार की बड़ी कार्यवाही,राजन रिसोर्ट परसिली के अतिक्रमण को कराया मुक्त

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

अतिक्रमण को लेकर तहसीलदार की बड़ी कार्यवाही

राजन रिसोर्ट परसिली के अतिक्रमण को कराया मुक्त

संजय सिंह मझौली

तहसीलदार मझौली के द्वारा अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है जो क्षेत्र में चर्चा के विषय बना है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजन रिसोर्ट परसिली में शासकीय भूमि पर रिसोर्ट के मलिक रामराज मिश्रा के द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर उसे बाउंड्री वॉल बनाकर अपने कब्जे में ले लिया गया था। अतिक्रमण को लेकर हल्का पटवारी के द्वारा तहसील कार्यालय में प्रतिवेदन दिया गया था जिसमें तहसीलदार के द्वारा विधिवत सुनवाई के उपरांत बेदखली का आदेश पारित किया जाकर 12जून को मौके पर किए गए अतिक्रमण को भी जाकर हटाया गया है।

*और भी आ सकते हैं अतिक्रमण के दायरे में*

ग्रामीणों के मुताबिक राजस्व ग्राम परसिली में ही कई उद्योगपतियों के द्वारा इसी तरह रिसोर्ट या फार्म हाउस बनाए गए हैं जिनके द्वारा बड़ी मात्रा में शासकीय जमीन में अतिक्रमण कर उसे अपने कब्जे में लिया गया है अगर इसी तरह कार्रवाई की जाएगी तो काफी शासकीय जमीन कब्जे से मुक्त भी हो सकती है और प्रशासनिक कसावट भी आ सकती है।

*इनका कहना*

हल्का पटवारी के द्वारा प्रतिवेदन दिया गया था उसी के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।शासकीय जमीन में बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया था जिसे हटाया गया है।

*दिलीप सिंह तहसीलदार मझौली*

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें नीचे पान की दुकान, ऊपर गोरी का मकान पर डांस से घिरा सुब्रतो कप, बच्चों के खेल मंच पर उठे गंभीर सवाल
नीचे पान की दुकान, ऊपर गोरी का मकान पर डांस से घिरा सुब्रतो कप, बच्चों के खेल मंच पर उठे गंभीर सवाल

नीचे पान की दुकान, ऊपर गोरी का मकान पर डांस से घिरा सुब्रतो कप,...

Share & Earn