---Advertisement---

बाजार जाने निकला युवक बना हादसे का शिकार,अमिलिया-चुरहट मार्ग पर पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Updated on:

---Advertisement---

बाजार जाने निकला युवक बना हादसे का शिकार,अमिलिया-चुरहट मार्ग पर पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

एमपी के सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। अमिलिया-चुरहट मार्ग पर डिहुली पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष द्विवेदी निवासी डिहुली अपने घर से घरेलू सामान लेने के लिए बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संतोष शुक्ला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं अब हादसे में घायल दूसरा युवक गंभीर हालत में पाया गया, जिसे तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया पहुंचाया गया। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

इस घटना की सूचना मिलते ही अमिलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि पुलिस ने मार्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

वही इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिवार के करुण क्रंदन से गांव में छाया मातम
अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिवार के करुण क्रंदन से गांव में छाया मातम

अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिवार के करुण क्रंदन से गांव में छाया मातम...

Share & Earn