---Advertisement---

बड़वानी को मिला नया कप्तान, सन 2016 बैच के आईपीएस पदम विलोचन शुक्ला संभालेंगे जिले की कमान

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

बड़वानी को मिला नया कप्तान, सन 2016 बैच के आईपीएस पदम विलोचन शुक्ला संभालेंगे जिले की कमान

मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत बड़वानी जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी युवा और ऊर्जावान आईपीएस अधिकारी पदम विलोचन शुक्ला को सौंपी है। वे 2016 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं और अब बड़वानी के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

वही अब पूर्व पुलिस अधीक्षक केदार सिंह डाबर के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त हुआ था, जिसके बाद शासन ने शुक्ला को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। पदम विलोचन शुक्ला इससे पहले इंदौर में पुलिस अधीक्षक (रेल) के पद पर पदस्थ थे, जहां उन्होंने रेल सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और यात्री सुरक्षा के क्षेत्र में प्रभावी कार्यशैली का परिचय दिया।

IMG 20260302 WA0000 News E 7 Live

जहा अपने सेवा काल के दौरान शुक्ला भोपाल ट्रैफिक में भी अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। भोपाल में ट्रैफिक प्रबंधन के दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर उल्लेखनीय पहल की थी। इसके अलावा वे झाबुआ जिले में भी पदस्थ रह चुके हैं, जहां आदिवासी अंचल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया।

वही अब बड़वानी जिले की कमान संभालते हुए उनके सामने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और पुलिस-जन संवाद को बेहतर बनाने की चुनौती होगी। बड़वानी जैसे संवेदनशील और भौगोलिक दृष्टि से विविध जिले में प्रशासनिक अनुभव और जमीनी समझ की विशेष आवश्यकता होती है, जिसे देखते हुए शासन ने उन पर भरोसा जताया है।

अब पुलिस महकमे में उनके सख्त लेकिन संवेदनशील अधिकारी की छवि मानी जाती है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में बड़वानी जिले में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। जिलेवासियों को अब नए एसपी से प्रभावी पुलिसिंग और पारदर्शी कार्यशैली की उम्मीद है। अब वहा की व्यवस्था पर सुधार होगा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अचानक हटाए गए कपूर त्रिपाठी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, सोमवार को होगी अहम सुनवाई
अचानक हटाए गए कपूर त्रिपाठी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, सोमवार को होगी अहम सुनवाई

मोरवा टीआई ट्रांसफर विवाद,‘अचानक हटाए गए’ कपूर त्रिपाठी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया,...

Share & Earn