---Advertisement---

बेटा होने की खुशी बनी मातम,मवई गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान युवती को लगी गोली

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

बेटा होने की खुशी बनी मातम,मवई गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान युवती को लगी गोली, रीवा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत

एमपी सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बेटे के जन्म की खुशी में की जा रही हर्ष फायरिंग एक युवती की जान ले बैठी। मवई गांव में सोमवार रात आयोजित कार्यक्रम के दौरान चली गोली 20 वर्षीय युवती के पेट में जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मवई गांव निवासी सनी सिंह के यहां बेटे का जन्म हुआ था। सोमवार की रात करीब 8 बजे नवजात शिशु को घर लाने के बाद परिवार में खुशी का माहौल था और इसी दौरान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग खुशी में हर्ष फायरिंग कर रहे थे।

वही इसी बीच अचानक चली एक गोली वहां मौजूद 20 वर्षीय युवती रितिका सिंह के पेट में जा लगी। गोली लगते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण तुरंत घायल रितिका को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

वही बताया जा रहा है कि मृतिका रितिका सिंह रीवा जिले के किसी गांव की रहने वाली थी और अपनी बड़ी बहन के घर मवई आई हुई थी। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जहा घटना की सूचना मिलते ही चुरहट थाना पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जानकारी जुटाने में लग गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग किसने की और गोली किस हथियार से चली।

वही थाना प्रभारी चुरहट दीपक सिंह बघेला ने बताया कि युवती अपनी बहन के घर आई हुई थी और हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल हो गई थी। उसे रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि जैसे ही केस डायरी चुरहट थाने में प्राप्त होगी, मामले की विधिवत जांच शुरू की जाएगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पाली नगर पालिका में बढ़ी खेमेबाज़ी, भाजपा पार्षद दो गुटों में बंटे
पाली नगर पालिका में बढ़ी खेमेबाज़ी, भाजपा पार्षद दो गुटों में बंटे

पाली नगर पालिका में बढ़ी खेमेबाज़ी, भाजपा पार्षद दो गुटों में बंटे उमरिया तपस...

Share & Earn