भीषण गर्मी में दिव्यांग हितग्राहियों को घंटों कराया इंतजार, अधिकारी कर्मचारी ऐसी की ठंडी हवा में रहे मस्त…
सिंहावल सीधी।
सीधी जिले के सिहावल जनपद परिसर में प्रशासनिक लापरवाही का शर्मनाक चेहरा सामने आया। चिन्हित दिव्यांग हितग्राहियों को सुबह 10 बजे ही जनपद परिसर के मीटिंग हॉल में बुलाकर बैठा दिया गया, लेकिन दोपहर 1 बजे तक न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी पहुंचा और न ही कोई जनप्रतिनिधि नजर आया।
मीटिंग हॉल में अधिकारियों और कर्मचारियों की कुर्सियां खाली पड़ी रहीं, जबकि दिव्यांग हितग्राही भीषण गर्मी में भूखे-प्यासे घंटों इंतजार करने को मजबूर रहे।
दिव्यांग हितग्राहियों ने बताया कि उन्हें सुबह से ही बुला लिया गया था। उपकरण वितरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाने की औपचारिकता के लिए उन्हें रोके रखा गया है।
एक तरफ अधिकारी-कर्मचारी अपने चेंबर में ऐसी की ठंडी हवा का आनंद लेते रहे, तो दूसरी तरफ दिव्यांग हितग्राही पसीने और परेशानी से बेहाल होकर व्यवस्था को कोसते नजर आए।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर दिव्यांगों के सम्मान और सुविधा की बातें करने वाले जिम्मेदार लोग कब तक उन्हें यूं ही इंतजार करवाते रहेंगे?
क्या केवल फोटो सेशन के लिए मानवता को दरकिनार करना उचित है?
खबर लिखे जाने तक ना तों कोई जनप्रतिनिधि ना अधिकारी कर्मचारियों की स्टेज़ उपस्थित देखी गई, वहीं सिर्फ छोटे कर्मचारी की उपस्थित नजर आई।
रिपोर्टर – राजबहोर केवट
न्यूज़ E7 लाइव, सीधी सिहावल
दिनांक – 11 मई 2026

