---Advertisement---

Bhopal लाडली बहनों के लिए आज बड़ी सौगात, 33वीं किस्त जारी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Bhopal लाडली बहनों के लिए आज बड़ी सौगात, 33वीं किस्त जारी

Mp की महिलाओं के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना के तहत आज शनिवार के दिन 33वीं किस्त की राशि जारी की जाएगी। यह राशि मुख्यमंत्री Mohan Yadav द्वारा खंडवा जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।

वही mp के राज्य सरकार Bhopal के अनुसार, इस बार भी योजना की पात्र महिलाओं को 1500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि प्रदेश की लगभग 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में ट्रांसफर होगी, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देना है।

वही कार्यक्रम का आयोजन Pandhana क्षेत्र में किया जा रहा है, जहां से मुख्यमंत्री योजना की किस्त जारी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय स्तर पर भी महिलाओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, क्योंकि योजना की राशि सीधे खातों में पहुंचने से उन्हें बिना किसी परेशानी के लाभ मिल सकेगा।

Bhopal प्रदेश सरकार की यह योजना शुरू से ही महिलाओं के बीच लोकप्रिय रही है। हर महीने मिलने वाली यह आर्थिक सहायता कई परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा बन चुकी है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं।

Mp के राजधानी Bhopal सहित पूरे Madhya Pradesh में योजना को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। सरकार का दावा है कि यह पहल महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है।

वही महिलाओं को समय पर मिलने वाली यह सहायता न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ा रही है, बल्कि घरेलू खर्चों और छोटे-मोटे आर्थिक कार्यों में भी सहायक सिद्ध हो रही है। आज जारी होने वाली 33वीं किस्त से एक बार फिर लाखों परिवारों के चेहरे पर मुस्कान आने की उम्मीद

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 10 किलोमीटर तक पीछा, फिर छेड़खानी,सेमरिया में मनचलों की दबंगई पर टूटा गुस्सा
10 किलोमीटर तक पीछा, फिर छेड़खानी,सेमरिया में मनचलों की दबंगई पर टूटा गुस्सा

10 किलोमीटर तक पीछा, फिर छेड़खानी,सेमरिया में मनचलों की दबंगई पर टूटा गुस्सा, छात्राओं...

Share & Earn