भोपाल जनसभा के लिए मऊगंज से जोश भरी रवानगी,सूखेन्द्र सिंह बन्ना ने खुद बस थामकर बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह
एमपी के मऊगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उस समय खासा उत्साह देखने को मिला, जब 24 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाली जनसभा में शामिल होने के लिए तैयारियों का अनोखा अंदाज़ सामने आया। जनसभा में प्रमुख रूप से राहुल गांधी के शामिल होने की घोषणा के बाद, क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में मऊगंज के पूर्व विधायक सूखेन्द्र सिंह बन्ना ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए एक प्रतीकात्मक और प्रेरणादायक कदम उठाया।
वही पूर्व विधायक सूखेन्द्र सिंह बन्ना ने न केवल जनसभा में भाग लेने का आह्वान किया, बल्कि खुद बस चलाकर कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा करने का निर्णय लिया। यह दृश्य कार्यकर्ताओं के लिए किसी ऊर्जा संचार से कम नहीं था। बस के स्टीयरिंग पर पूर्व विधायक को देखकर कार्यकर्ताओं में अलग ही जोश और आत्मीयता का भाव उमड़ पड़ा। यात्रा की शुरुआत 23 फरवरी को दोपहर लगभग 2 बजे मऊगंज से हुई, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक एकत्रित हुए।
वही रवानगी के दौरान माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी प्रतिबद्धता और समर्थन का प्रदर्शन किया। कई कार्यकर्ताओं ने इसे संगठनात्मक एकजुटता और नेतृत्व के प्रति विश्वास का उदाहरण बताया। उनका कहना था कि पूर्व विधायक का यह कदम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे पार्टी के प्रति जुड़ाव और मजबूत हुआ है।
इस बस यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में जनसभा को लेकर चर्चा और उत्सुकता साफ झलक रही थी। सभी की निगाहें अब 24 फरवरी को भोपाल में होने वाले कार्यक्रम पर टिकी हैं, जिसे प्रदेश की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की सक्रियता और जमीनी स्तर पर दिख रहा उत्साह आगामी राजनीतिक समीकरणों पर असर डाल सकता है।
वही पूर्व विधायक सूखेन्द्र सिंह बन्ना का यह अनोखा अंदाज़ फिलहाल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा भरता दिखाई दे रहा है।

