---Advertisement---

बहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 63 लीटर अवैध देशी शराब सहित कार चालक गिरफ्तार

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बहरी पुलिस को अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 14/15 जून 2026 की रात्रि में थाना बहरी पुलिस की गश्ती टीम द्वारा ग्राम मयापुर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक आल्टो कार में अवैध शराब लोड कर अमिलिया की ओर से सीधी ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सोन नदी पुल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन आल्टो कार क्रमांक MP 53 ZA 6057 को रोककर जांच की।

वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मिथुन सिंह बघेल (23 वर्ष), निवासी ग्राम लकोड़ा, थाना कमर्जी, जिला सीधी बताया। वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में रखी 07 पेटियों में कुल 350 पाव (63 लीटर) अवैध देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹28,000 है।

आरोपी द्वारा शराब परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

▪️ 63 लीटर अवैध देशी प्लेन शराब (350 पाव)

▪️ अनुमानित कीमत ₹28,000

▪️ आल्टो कार क्रमांक MP 53 ZA 6057

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बहरी निरी. राजेश पाण्डेय, आरक्षक प्रभात तिवारी, आरक्षक संदीप सिंह गुर्जर एवं आरक्षक राजकमल भुर्तिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें घुंघुटी में प्रस्तावित कॉलरी के विरोध में किसानों का बिगुल, 21 जुलाई को कलेक्टर घेराव का ऐलान
घुंघुटी में प्रस्तावित कॉलरी के विरोध में किसानों का बिगुल, 21 जुलाई को कलेक्टर घेराव का ऐलान

घुंघुटी में प्रस्तावित कॉलरी के विरोध में किसानों का बिगुल, 21 जुलाई को कलेक्टर...

Share & Earn