---Advertisement---

Bhutiya nadi:भूतिया नदी के किनारे पिकनिक मानाने गया था युवक,हुई मौत

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Bhutiya nadi: भूतिया नदी किनारे पका रहे थे खाना, शराब के नशे में नहाने गया युवक डूबा

मध्य प्रदेश में एक हैरान का देने वाला अमला सामने आया है जहां पर भूतिया नदी के किनारे खाना पका रहे एक युवक की अचानक मौत हो गई है जहां वह है नशे की हालत में नदी में नहाने गया और वह डूब गया। एमपी के खंडवा में युवक की नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई। युवक रेलवे का मजदूर बताया जा रहा है।

Bhutiya nadi: मृतक और उसका मुंहबोला जीजा साथ में रहता था। दोनों एमपी के इंदौर के रहने वाले थे। घटना वाले दिन इंदौर लौटने से पहले टपरी पर खाना पका रहे थे। इसी दौरान दोनों ने शराब पी ली। जीजा खाना पकाने में रह गया और युवक नशे में नदी पर चला गया। युवक को 12 साल के भांजे ने रोका कि नदी में गहरा पानी है, लेकिन वो नहाने के दौरान डूब गया।

घटना जिले के थाना धनगांव क्षेत्र की है। धनगांव के पास भूतिया नदी का मामला है। यहां स्टॉप डैम पर इंदौर का रहने वाला 23 वर्षीय सुनिल पिता मांगीलाल स्वामी नहाने गया था। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

Bhutiya nadi: पुलिस के मुताबिक, मृतक सुनिल और उसका दोस्त सतीश साथ में रहते थे। वो सतीश को जीजा बोलता था। दोनो निर्माणाधीन रेलवे लाइन पर मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है, कि सुनिल इंदौर के तलावली चांद मांगलिया का रहने वाला था।

इसे भी पढ़े :-Latest bridal lehenga: लहंगे की डिजाइन बना देगी आपको अपना दीवाना

यूट्यूब चैनल मे खबरों को पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- https://youtube.com/@e7live?si=_ra1dL4uV3BwVgYb

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn