---Advertisement---

भवरसेन पहाड़ के मोड़ पर बड़ा हादसा टला,तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

भवरसेन पहाड़ के मोड़ पर बड़ा हादसा टला,तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक और पीछे बैठी महिला घायल, 30 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

एमपी के सीधी जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भवरसेन पहाड़ के पहले मोड़ पर तेज रफ्तार बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक और पीछे बैठी महिला घायल हो गए। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पहाड़ की ढलान की ओर उतरने लगी, लेकिन समय रहते ब्रेक लगने से बस खाई में गिरने से बच गई और उसमें सवार करीब 30 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।

वही मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है। बस रीवा से बारात लेकर छत्तीसगढ़ गई हुई थी और रविवार को वापस रीवा लौट रही थी। जैसे ही बस भवरसेन पहाड़ के पहले मोड़ के पास पहुंची, तेज रफ्तार के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस ने सामने चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इन सबमे टक्कर लगने से बाइक चला रहे युवक को गंभीर चोट आई है, जबकि बाइक के पीछे बैठी महिला भी घायल हो गई। घायल महिला की पहचान रानी सिंह के रूप में हुई है, जो मझौली की ओर जा रही थीं। वहीं बाइक चालक का नाम और पता अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। चोट लगने के कारण वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। दोनों घायलों को इलाज के लिए रामपुर नैकिन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वही प्रत्यक्षदर्शी राहगीर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार में थी और रीवा की ओर जा रही थी। बाइक को टक्कर मारने के बाद बस मोड़ की ओर मुड़ने के बजाय सीधे पहाड़ की ढलान की तरफ उतरने लगी। हालांकि चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिया, जिससे बस रुक गई और एक बड़ा हादसा टल गया। यदि थोड़ी सी भी चूक हो जाती तो बस लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर सकती थी और बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था।

यह भी बताया जा रहा है कि घटना के करीब 15 मिनट बाद बस चालक बस को लेकर वहां से निकल गया। वहीं इस पूरे मामले को लेकर खड्डी चौकी प्रभारी नीरज साकेत ने बताया कि घटना की आधिकारिक सूचना अभी तक पुलिस को नहीं मिली थी। मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश
न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश

न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया...

Share & Earn