---Advertisement---

बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया आवेदन

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया आवेदन

*कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं हुआ समस्या का समाधान*

*संजय सिंह मझौली*

जनपद पंचायत मझौली के प्रज्ञा भवन में 28 जुलाई को खंड स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचे कलेक्टर सीधी विकास मिश्रा को ग्रामीणों ने लिखित शिकायत पेश करते हुए बिजली समस्या से निजात दिलाने की मांग किया था जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर द्वारा बिजली विभाग को तत्काल समस्या निदान के लिए कहा गया था लेकिन 7 दिन बाद भी समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है।

बताते चलें कि ग्राम पंचायत छुही के ग्रामीणों ने लिखित शिकायत में बताया था कि गत 20 जुलाई से मनमानी बिजली कटौती की जाती है जिससे खेती किसानी भी प्रभावित होती है और उमस भरी रात में काफी समस्या होती है।जबकि लाइनमैन कहता है कि ट्रांसफार्मर खराब है इसलिए कटौती करना पड़ता है। जिस पर कलेक्टर द्वारा निर्देश जारी किया गया था।

*छुही फिटर से मनमानी बिजली कटौती से तीन दर्जन ग्राम प्रभावित*

ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत सब स्टेशन छुही से लगभग तीन दर्जन ग्रामों में बिजली सप्लाई की जाती है लेकिन इस सीजन में मनमानी बिजली कटौती से कनेक्शनधारी परेशान हैं खासकर एक तरफ जहां कम वर्षा की समस्या से किसान जूझ रहे हैं वही विद्युत आधारित खेती भी बिजली कटौती से प्रभावित हो रही है जिस ओर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित कर समस्या निदान की मांग की है।

*इनका कहना*

मझौली की जनसुनवाई में बिजली समस्या को लेकर कलेक्टर को आवेदन दिए थे लेकिन अभी तक समस्या का निदान नहीं हुआ है।

*संतोष कुमार कचेर ग्रामीण*

बिजली कटौती से हम लोगों की किसानी प्रभावित हुई है क्योंकि संसाधन भी है सारी व्यवस्था भी है लेकिन पर्याप्त बिजली न मिलने से सब बेकार है।खेती ही आजीविका का साधन है समस्या को लेकर कलेक्टर को आवेदन दिए हैं लेकिन अभी तक निदान नहीं हुआ है।

*राम लखन साहू ग्रामीण*

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अब सिर्फ एक कॉल में बनेगा आय और जाति प्रमाण पत्र! मोहन सरकार का बड़ा फैसला, 24 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट.
अब सिर्फ एक कॉल में बनेगा आय और जाति प्रमाण पत्र! मोहन सरकार का बड़ा फैसला, 24 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट.

अब सिर्फ एक कॉल में बनेगा आय और जाति प्रमाण पत्र! मोहन सरकार का...

Share & Earn