---Advertisement---

बिना नोटिस घर गिराने पहुंचा प्रशासन, किसानों के विरोध के बाद लौटना पड़ा बैरंग

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

बिना नोटिस घर गिराने पहुंचा प्रशासन, किसानों के विरोध के बाद लौटना पड़ा बैरंग

सीधी। जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गजरहा में सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई, जब ललितपुर-सीधी-सिंगरौली रेल लाइन परियोजना से प्रभावित किसानों के मकानों को हटाने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों और किसानों के तीव्र विरोध के चलते प्रशासन को बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार रेलवे परियोजना के दायरे में आने वाले मकानों को हटाने के उद्देश्य से प्रशासनिक टीम गांव पहुंची थी। जैसे ही कार्रवाई की तैयारी शुरू हुई, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। किसानों का आरोप था कि उन्हें मकान खाली करने अथवा तोड़फोड़ की कार्रवाई संबंधी कोई पूर्व सूचना या नोटिस नहीं दिया गया है।

ग्रामीणों का कहना था कि बिना वैधानिक प्रक्रिया पूरी किए उनके घरों को गिराने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। विरोध बढ़ने और स्थिति तनावपूर्ण होने पर अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा की तथा उनकी आपत्तियां सुनने के बाद फिलहाल कार्रवाई रोक दी।

प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं और दावों पर विचार किया जाएगा तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद राजस्व एवं पुलिस अमला मौके से वापस लौट गया।

घटना के बाद गांव में रेलवे परियोजना को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि उचित मुआवजा और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने तक वे अपने घर नहीं छोड़ेंगे।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें ग्राम पंचायत पिपराही के निर्माण कार्यों में मनमानी,गुणवत्ता की अनदेखी, कार्यस्थल पर नहीं है सूचना पटल
ग्राम पंचायत पिपराही के निर्माण कार्यों में मनमानी,गुणवत्ता की अनदेखी, कार्यस्थल पर नहीं है सूचना पटल

ग्राम पंचायत पिपराही के निर्माण कार्यों में मनमानी,गुणवत्ता की अनदेखी, कार्यस्थल पर नहीं है...

Share & Earn