---Advertisement---

28 दिन से लापता BJP विधायक, विधायक को तलाशने कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने आईजी को सौंपा ज्ञापन

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

28 दिन से लापता BJP विधायक, विधायक को तलाशने कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने आईजी को सौंपा ज्ञापन

रीवा से अलग होकर बने मऊगंज जिला इन दिनो चर्चा में है। चर्चा का कारण यहां के विधायक है जो पिछले 28 दिनो से लापता है।BJP विधायक कहा है और किस हाल में है ये कोई नहीं जानता। विधायक के लापता होने पर अब कांग्रेस पार्टी ने चिंता जाहिर करते हुए न सिर्फ आईजी रीवा को ज्ञापन दे कर विधायक की तलाश की मांग की है बल्कि उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर आरोप लगाते हुए कहा है की जब सत्ता के विधायक हो सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या हाल होगा।

मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल पिछले 28 दिनो से लापता है। विधायक लंबे समय से लापता है और वो कहा है इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली है।

दरअसल एक माह पहले विधायक का कुछ लोगों से जमीन के एक मामले का लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद विधायक मऊगंज से रीवा अपने निवास आए और उसके बाद से लापता हो गए। अब विधायक के लापता होने से कांग्रेस पार्टी ने चिंता जाहिर की है और आज प्रदेश महासचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आईजी को ज्ञापन सौंपकर उन्हें तलाशने की मांग की है।

कांग्रेस ने कहा की विधायक का लापता होना बड़ा सवाल है सत्ता उनकी हैं मुख्यमंत्री हो गृहमंत्री हैं उसके बावजूद विधायक असुरक्षित है और लापता है ऐसे में क्षेत्र कि जनता कितनी सुरक्षित होगी।

गुरमीत सिंह प्रदेश महासचिव

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 11अप्रैल को लुरघुटी मे मेगा शिविर का आयोजन,बीएमओ ने हितग्राहियों से लाभ लेने की अपील की
11अप्रैल को लुरघुटी मे मेगा शिविर का आयोजन,बीएमओ ने हितग्राहियों से लाभ लेने की अपील की

11अप्रैल को लुरघुटी मे मेगा शिविर का आयोजन,बीएमओ ने हितग्राहियों से लाभ लेने की...

Share & Earn