---Advertisement---

बरदैला गांव मे पहुंचा हाथी, फसलों को कर रहा बर्बाद, पहुचे वनकर्मी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

बरदैला अंचल में हाथियों का अलर्ट, फसलों को नुकसान, वन विभाग की 13 सदस्यीय टीम रातभर सर्चिंग में जुटी

एमपी के सीधी जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्देला सहित आसपास के कई गांवों में जंगली हाथियों का मूवमेंट देखे जाने से ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है। जहा वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में दो से तीन हाथियों की मौजूदगी की आशंका है, जो खेतों की ओर रुख कर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाथियों की गतिविधियों की सूचना मिलते ही वन अमला सक्रिय हो गया और लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

वही वन विभाग की 13 सदस्यीय टीम, स्थानीय वनकर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों की लोकेशन ट्रैक करने में जुटी है। चुरहट रेंज के रेंजर नवीन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया है और वे स्वयं सर्चिंग ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। जहा उन्होंने कहा कि हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर मोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि जन-धन की हानि न हो।

वही वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों के मूवमेंट को लेकर अफवाहों से बचें, लेकिन पूरी सतर्कता बरतें। विभाग ने कहा है कि हाथी अत्यंत तीव्र गति से चलते हैं, इसलिए कोई भी व्यक्ति उनके समीप जाने या उन्हें उकसाने का प्रयास न करे। हाथियों की सूचना मिलते ही तुरंत वन विभाग को अवगत कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इसके अलावा एहतियात के तौर पर समीपवर्ती गांव घुंघुटा, खैरी, वेलकसरी, बरसजिहा और चंदरेह के निवासियों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्र में सतत गश्त कर रही है और संभावित मार्गों पर नजर रखी जा रही है।

जहा सोमवार शाम करीब 4 बजे से जारी सर्चिंग के दौरान रात 8 बजे ग्राम बरदैला में हाथी दिखाई देने की पुष्टि हुई, जिसके बाद टीम ने इलाके में निगरानी और तेज कर दी है। प्रशासन और वन विभाग ने ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि सामूहिक सतर्कता से किसी भी अनहोनी को टाला जा सकता है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn