---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज़ :अमिलिया में अंबेडकर जयंती से पहले भड़की हिंसा, कई घायल

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज़ :अमिलिया में अंबेडकर जयंती से पहले भड़की हिंसा, कई घायल

मध्य प्रदेश के सीधी जिला के अमिलिया क्षेत्र से इस वक्त बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर निकाली जाने वाली रैली से पहले ही इलाके में अचानक हिंसा भड़क गई, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।

सूत्रों के मुताबिक, रैली की तैयारियों के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि भीम आर्मी से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने एक बोलेरो वाहन में जमकर तोड़फोड़ कर दी। इस घटना के बाद हालात बेकाबू हो गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि इस हिंसक झड़प में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर किया गया है। इसके अलावा एक बुजुर्ग और दो महिलाएं भी घायल बताई जा रही हैं। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि कुछ उपद्रवियों ने घर में घुसकर पथराव किया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना के बाद अमिलिया और आसपास के क्षेत्रों में भारी तनाव व्याप्त है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। एहतियातन बाजार बंद करा दिए गए हैं और पूरे इलाके में पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है।

प्रशासन का कहना है कि हालात पर पूरी नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल स्थिति नाजुक बनी हुई है, और आगे क्या मोड़ लेती है इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी बड़ी कार्रवाई
रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी बड़ी कार्रवाई

रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक...

Share & Earn